Sunday, April 26, 2020

ज़िन्दगी महंगी और दौलत का रुतबा सस्ता हुआ है ...

काफी समय से हसरत थी, इन विशेष लम्हों की,
मिले तो भी इस शर्त पे, शक्ल भी पूरी न देखे कोई किसी की,

शहरों का यह सन्नाटा, कुछ ख़ास तो कर गया है,
बरसो से पड़े वीरान घरोंदो को, कुछ पल के  लिए आबाद कर गया है

यह दौर फ़ासलो का है , नज़दीकयों ने मानो ज़हर सा घोल दिया है ,
ज़िन्दगी मे पहली बार ऐसा वक़्त आया है,
इंसा ने ज़िंदा रहने के लिए एक दूजे को बनाना थोड़ा छोड़ दिया है

रास्ते वीरां , घर गुलिस्तां
बस्ती बस्ती में कैद है हर एक हस्ती,
अब जाके कहीं, एक आम इंसा  बना है
देखते ही देखते ,
ज़िन्दगी का हर पल, फिर से एक बार कीमती हुआ है
और रुपयों पैसो का वो व्यापार, गिर कर कहीं मंदा हुआ है...

बरसो की दौड़ भाग का सिलसिला  फिर वहीँ आके रुका है
जहाँ ज़िन्दगी महंगी और दौलत का रुतबा सस्ता हुआ है ...

From UrHarry Collection on Life at Lockdown

No comments:

Post a Comment