Monday, July 27, 2020

वो कैसी औरतें थीं...



जो गीली लकड़ियों को फूंक कर चूल्हा जलाती थीं
जो सिल पर सुर्ख़ मिर्चें पीस कर सालन पकाती थीं

सुबह से शाम तक मसरूफ़, लेकिन मुस्कुराती थीं
भरी दोपहर में सर अपना ढक कर मिलने आती थीं

जो पंखे हाथ से झलती थीं और बस पान खाती थीं
जो दरवाज़े पे रुक कर देर तक रस्में निभाती थीं
पलंगों पर नफासत से दरी चादर बिछाती थीं

बसद इसरार महमानों को सिरहाने बिठाती थीं 
अगर गर्मी ज़्यादा हो तो रुहआफ्ज़ा  पिलाती थीं

जो अपनी बेटियों को स्वेटर बुनना सिखाती थीं 
जो "क़लमे" काढ़ कर लकड़ी के फ्रेमों में सजाती थीं 

दुआयें फूंक कर बच्चो को बिस्तर पर सुलाती थीं
अपनी जा-नमाज़ें मोड़ कर तकिया लगाती थीं

कोई साईल जो दस्तक दे, उसे खाना खिलाती थीं
पड़ोसन मांग ले कुछ तो बा-ख़ुशी देती दिलाती थीं

जो रिश्तों को बरतने के कई गुर सिखाती थीं
मुहल्ले में कोई मर जाए तो आँसू बहाती थीं 

कोई बीमार पड़ जाए तो उसके पास जाती थीं 
कोई त्योहार पड़ जाए तो खूब मिलजुल कर मनाती थीं

वो कैसी औरतें थीं....... 

मैं जब गांव अपने जाता हूँ तो फुर्सत के ज़मानों में 
उन्हें ही ढूंढता फिरता हूं, गलियों और मकानों में 

मगर अपना ज़माना साथ लेकर खो गईं हैं वो 
किसी एक क़ब्र में सारी की सारी सो गईं हैं वो 😔

फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है



माँ,  नौ महीने पालती है 
पिता, 25 साल् पालता है 
फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है

माँ, बिना तानख्वाह घर का सारा काम  करती है 
पिता, पूरी कमाई घर पे लुटा देता है 
फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है 

माँ ! जो चाहते हो वो बनाती है 
पिता ! जो चाहते हो वो ला के देता है 
फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है

माँ ! को याद करते हो जब चोट लगती है 
पिता ! को याद करते हो जब ज़रुरत पड़ती है 
फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है

माँ, की और बच्चों की अल्मारी नये कपड़ों से भरी है 
पिता, कई सालों तक पुराने कपड़े चलाता है 
फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है

पिता, अपनी ज़रुरतें टाल कर सबकी ज़रुरतें समय से पूरी करता है
किसी को उनकी ज़रुरतें टालने को नहीं कहता 
फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है

Wednesday, July 15, 2020

और कितना वक्त लगेगा

अंतिम यात्रा का क्या खूब वर्णन किया है,, 


था मैं नींद में और. 
मुझे इतना सजाया जा रहा था....

बड़े प्यार से, 
मुझे नहलाया जा रहा था....

ना जाने, 
था वो कौन सा अजब खेल
मेरे घर में....

बच्चो की तरह मुझे, 
कंधे पर उठाया जा रहा था....

था पास मेरा हर अपना, 
उस वक़्त....

फिर भी मैं हर किसी के, 
मन से भुलाया जा रहा था...

जो कभी देखते, 
भी न थे मोहब्बत की निगाहों से....

उनके दिल से भी प्यार मुझ, 
पर लुटाया जा रहा था...

मालूम नही क्यों, 
हैरान था हर कोई मुझे, 
सोते हुए देख कर....

जोर-जोर से रोकर मुझे, 
जगाया जा रहा था...

काँप उठी, 
मेरी रूह वो मंज़र
देख कर....
.
जहाँ मुझे हमेशा के, 
लिए सुलाया जा रहा था....
.
मोहब्बत की, 
इन्तहा थी जिन दिलों में, 
मेरे लिए....
.
उन्हीं दिलों के हाथों,
आज मैं जलाया जा रहा था!!!

*इस दुनिया मे कोई किसी का हमदर्द नहीं होता, लाश को शमशान में रखकर अपने लोग ही पुछ्ते हैं।*

"और कितना वक़्त लगेगा",,,