Monday, June 8, 2020

Brain Tumor Awareness Day - 8th Jun

*#ब्रेन_ट्यूमर_ले_सकता_जान*
*#इसके_लक्षणों_को_समय_रहते_पहचान*
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

*'अदिति'* को पिछले कई दिनों से सुबह उठते ही सरदर्द महसूस होता और उसके साथ ही उल्टी भी आ जाती परंतु, उसने इसे सामान्य विकार समझ अनदेखा कर दिया क्योंकि, उसकी दिनचर्या में रात देर तक जागना, लंबा समय मोबाइल पर गुजारना शामिल था तो ऐसा सोचना लाज़िमी था कि ये सब उन आदतों की वजह से ही हो रहा हैं । उसकी इस लापरवाही ने एक दिन उसे अस्पताल पहुंचा दिया जब सरदर्द इतना बढ़ गया कि इसे सहन करना 'अदिति' के लिये कठिन हो गया तब उसने हारकर डॉक्टर को दिखाना ही ठीक समझा पर, जब डॉक्टरी जांच सामने आई तो उसके पास सर पकड़ने के सिवाय कोई रास्ता शेष नहीं था लगा सारी दुनिया घूम रही हैं और बस, यही अंतिम पल हैं । डॉक्टर की आवाज़ मानो उसे गूंजती हुई सुनाई दे रही थी जब उन्होंने अदिति को बताया कि, उसे *ब्रेन ट्यूमर* हैं और उसकी जिंदगी का कोई ठिकाना नहीं कितने दिन उसके पास शेष बताना भी मुश्किल हैं क्योंकि, बीमारी अधिक बढ़ चुकी हैं । 

ऐसी स्थिति में उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें, *उसे ये बीमारी क्यों हुई और अब उसे इससे किस तरह निपटना चाहिए जिसके जवाब सिर्फ डॉक्टर के पास थे तो उसने एक-एक कर के अपने प्रश्न सामने रख दिये...*

*अदिति -* डॉक्टर साहब सबसे पहले ये बताये कि ये कैसे होता हैं?

*डॉक्टर -* यूं तो इसका कोई एक कारण बता पाना मुमकिन नहीं फिर भी यदि हम इसके कारणों के बारे में बात करे तो कभी-कभी अधिक उम्र भी वजह हो सकती पर, तुम्हारे केस में ये वजह नहीं हैं इसलिए दूसरा कारण अनुवांशिक भी हो सकता हैं । यदि परिवार में किसी को पहले रहा हो और यदि व्यक्ति एच. आई.वी. / एड्स पीड़ित हो तो भी इसके होने के चांसेस अधिक होते हैं । इसके अलावा जब कोई व्यक्ति सर पर 'आयोनिजिंग विकिरण' द्वारा विशेष विकिरण चिकित्सा करवाता हैं तब भी इसकी संभावना बढ़ जाती हैं । 

ये तो हुये चंद ठोस कारण अब तुम बताओ तुम्हारे साथ इनमें से क्या हुआ हैं?

*अदिति -* नहीं डॉक्टर साहब बाकी सबके बारे में तो मैं निश्चित तौर पर इनकार कर सकती हूं क्योंकि, मैं जानती हूं केवल एक ही संभावना पर संदेह हैं अनुवांशिक वाली क्योंकि, मैं इसके बारे में विश्वासपूर्वक कुछ नहीं कह सकती ।

*डॉक्टर –* ओके, यही सबसे बड़ा कारण होता खैर, घबराओ नहीं भले थोड़ी देर हो गयी पर, हम अब भी काफी कुछ कर सकते हैं ।

*अदिति -* डॉक्टर साहब अब ये बताइये कि इसके लक्षण क्या होते हैं?  हम कैसे जाने कि हमें ‘ब्रेन ट्यूमर’ हुआ हैं?

*डॉक्टर -* अदिति, ऐसे अनेक लक्षण या संकेत हैं जिनसे हम इसको पहचान सकते लेकिन, हमारी आदत कि इन्हें इग्नोर करते जैसे, सरदर्द होना, बार-बार लगातार होते रहना और गंभीर होते जाना, इसके साथ ही मतली/उल्टी जैसी इच्छा होना, आंखों से धुंधला दिखाई देना या चीजें दो दिखाई देना और दूर की नजर कमजोर होना और हाथ-पैरों के संचालन व शरीर के संतुलन में कठिनाई होना, सुस्ती बनी रहना तथा काम में मन न लगना, व्यवहार में परिवर्तन आना, बातें याद न रहना, नींद कम आना यहां तक कि बोलने समझने में दिक्कत आना जैसे अनगिनत लक्षण हमारे सामने आते पर, हम इन्हें सामान्य समझकर अनदेखी करते हैं ।

*अदिति -* आपके कहने का मतलब डॉक्टर साहब कि दिमाग संबंधी सभी कामों में परेशानी होने लगती क्योंकि, हमारे सभी अंग मस्तिष्क के निर्देशानुसार ही तो काम करते लेकिन, ये सब हम साधारण तौर पर समझ ही न पाते क्योंकि, बेहद आम होते ऐसे में इसकी चपेट में आ जाते अतः हम सबको अब इन परिवर्तनों पर ध्यान देना होगा ।

*डॉक्टर -* तुम सही कह रही हो अदिति ये सब जितना नार्मल लगता उतना होता नहीं हैं इसमें बड़े संकेत छिपे हैं और सबसे खास बात कि *ब्रेन ट्यूमर दो प्रकार के होते हैं - बिनाइन (बिना कैंसर वाले) या मेलिग्नेंट (कैंसर वाले)* ‘बिनाइन ट्यूमर’ धीरे-धीरे बढ़ता है और कभी भी शरीर के दूसरे भाग में नहीं फैलता है जबकि, ‘मेंलिंगनेंट ट्यूमर’ कैंसर वाले ट्यूमर होते हैं जो बहुत तेजी से और आक्रामक तरीके से बढ़ते हैं।

*अदिति -* डॉक्टर साहब, इससे बचने के क्या कोई उपाय नहीं हैं ?

*डॉक्टर -* हैं न अदिति, हम कुछ सावधानियां रखकर इसके आक्रमण को कम कर सकते हैं मसलन, हम नींद पूरी लें, तनाव को खुद से दूर रखे, नशा, एल्कोहल इत्यादि ड्रग्स ना लें, नियमित रूप से व्या्याम करें, पौष्टिक और संतुलित आहार लें, जंकफूड से दूर रहें, पानी अधिक मात्रा में लें और अधिक से अधिक सक्रिय रहें अन्यथा हमारे दिमाग को जंग लग सकता कहने का तात्पर्य कि, दिमाग का उपयोग ही करते न रहे उसे पर्याप्त आराम भी दे मगर, अजकल के बच्चे तो 24 घण्टों में से 25 घण्टे मोबाइल जैसे गेजेट्स चलाते सोते-सोते भी उसके बारे में ही सोचते तो उनको खतरा अधिक हैं ।

*अदिति -* डॉक्टर साहब , अब अंत में ये बताये कि यदि ये हो ही जाये तो क्या करें ?

*डॉक्टर -* इसके लिए उपचार उपलब्ध हैं परन्तु, ये उसकी स्टेज पर निर्भर करते शुरुआती दौर में इलाज हो तो 90% कैंसर रहित ब्रेन ट्यूमर से निजात पाना आसान हैं फिर भी कुछ प्रचलित उपचार में सर्जरी/शल्य-चिकित्सा, रेडियोथेरेपी, कीमोथेरपी, स्टेरॉयडएंटी-सीज़र दवाएं, वेंट्रिकुलर पेरिटोनियल शन्ट आदि हैं ।

तुम्हें एक बात पता ‘अदिति’ विश्व भर में हर दिन एक लाख में से दस लोग ‘ब्रेन ट्यूमर’ के कारण मरते हैं अतः इस रोग के बढ़ते हुये आंकड़ों को देखते हुये *पूरी दुनिया 8 जून को 'विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस' मनाती है* और आज वही दिन हैं तो अब तुम्हारा भी फर्ज बनता हैं तुम सिर्फ अपना इलाज ही मत करवाओ बल्कि अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और आस-पास रहने वाले लोगों को इसके प्रति सचेत करो क्योंकि, अब तो अपने देश में भी इसके केस लगातार बढ़ते ही जा रहे तुम्हें शायद पता नहीं ‘भारत’ में हर साल 40 से 50 हजार मरीजों में ‘ब्रेन ट्यूमर’ का पता चलता है और इनमें से 20 प्रतिशत बच्चे होते हैं तो ऐसे में केवल जागरूकता अभियान द्वारा लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जा सकती यही इसकी सार्थकता हैं ।

Keep Alert, Take Prevention & Don't Ignore the Symptoms around...

Wednesday, June 3, 2020

चले बिहारी शहर छोड़कर...


🏃🏾‍♀️🏃🏾‍♀️🏃🏾‍♀️🏃🏾‍♀️🏃🏾‍♀️🏃🏾‍♀️🏃🏾‍♀️🏃🏾‍♀️🏃🏾‍♀️
🚶🏽‍♂️🚶🏽‍♂️🚶🏽‍♂️🚶🏽‍♂️🚶🏽‍♂️🚶🏽‍♂️🚶🏽‍♂️🚶🏽‍♂️🚶🏽‍♂️🚶🏽‍♂️
बहुत उड़ाई जिसने खिल्ली
रोएंगे अब बॉम्बे दिल्ली 
जिनके बल उद्योग खड़े थे !!
हरियाणा, पंजाब हरे थे
अन्न उगाए नहर खोदकर
चले बिहारी शहर छोड़कर

करते थे वे इनका शोषण 
कैसे मिलता तन को पोषण
मांग मांगने पर धमकाया
कुछ कर्मी को छांट दिखाया
दिखा रहे थे अकड़ बोलकर 
चले बिहारी शहर छोड़कर

माना इनकी मजबूरी थी
तो तेरी भी मजबूरी थी
दोनों की ही आवश्यकतायें
दोनों से होती पूरी थी
पर रख न पाए इन्हें रोककर
चले बिहारी शहर छोड़कर 

तुम केवल इनको ही क्यों 
मजबूर समझते आए थे
मजदूरी कम निर्धारित कर
तुम इनका हिस्सा खाए थे
सुन लो तुम यह कान खोलकर 
चले बिहारी शहर छोड़कर

सर पर चढ़कर नाच किये थे
दस के बदले पांच दिये थे
अपने माल का दस का सत्तर
खून चूसते बनकर मच्छर
काम किये ये कमर तोड़कर
चले बिहारी शहर छोड़कर

लॉक डाउन ने इन्हें चेताया
मर जाओगे भूखे भाया
जिनको तुम पर तरस न आई
दे पाएंगे क्या वो छाया
घर भागो हे सबल दौड़कर
चले बिहारी शहर छोड़कर

जिस गर्मी से सभी बेहाल
रोक सकी ना उनकी चाल
पैरों में पड़ ग‌ए फफोले
रोक न पाए ओले शोले 
निकल पड़े वे ताल ठोककर
चले बिहारी शहर छोड़कर 

भूख प्यास न उन्हें डिगाया
दृढ़ इच्छा ने जोश दिलाया
कोई रिक्शा कोई ठेला 
पर परिजन को ढो कर लाया 
मौन सभी सरकारी नौकर
चले बिहारी शहर छोड़कर


Inspired from Incident During Covid Lockdown 2020 
️👣👣👣👣👣👣👣

👬🏽👬🏽👬🏽👬🏽👬🏽👬🏽👬🏽👬🏽

तिरुपति बालाजी की कथा !!!!!



वैंकटेश भगवान को कलियुग में बालाजी नाम से भी जाना गया है। पौराणिक गाथाओं और परम्पराओं से जु़डा संक्षिप्त इतिहास यहां प्रस्तुत है-

प्रसिद्ध पौराणिक सागर-मंथन की गाथा के अनुसार जब सागर मंथन किया गया था तब कालकूट विष के अलावा चौदह रत्‍‌न निकले थे। इन रत्‍‌नों में से एक देवी लक्ष्मी भी थीं। लक्ष्मी के भव्य रूप और आकर्षण के फलस्वरूप सारे देवता, दैत्य और मनुष्य उनसे विवाह करने हेतु लालायित थे, किन्तु देवी लक्ष्मी को उन सबमें कोई न कोई कमी लगी।

 अत: उन्होंने समीप निरपेक्ष भाव से खड़े हुए विष्णुजी के गले में वरमाला पहना दी। विष्णु जी ने लक्ष्मी जी को अपने वक्ष पर स्थान दिया।

यह रहस्यपूर्ण है कि विष्णुजी ने लक्ष्मीजी को अपने ह्वदय में स्थान क्यों नहीं दिया? महादेव शिवजी की जिस प्रकार पत्‍‌नी अथवा अर्धाग्नि पार्वती हैं, किन्तु उन्होंने अपने ह्वदयरूपी मानसरोवर में राजहंस राम को बसा रखा था उसी समानांतर आधार पर विष्णु के ह्वदय में संसार के पालन हेतु उत्तरदायित्व छिपा था। उस उत्तरदायित्व में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हो इसलिए संभवतया लक्ष्मीजी का निवास वक्षस्थल बना।

एक बार धरती पर विश्व कल्याण हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। तब समस्या उठी कि यज्ञ का फल ब्रम्हा, विष्णु, महेश में से किसे अर्पित किया जाए। इनमें से सर्वाधिक उपयुक्त का चयन करने हेतु ऋषि भृगु को नियुक्त किया गया। भृगु ऋषि पहले ब्रम्हाजी और तत्पश्चात महेश के पास पहुंचे किन्तु उन्हें यज्ञ फल हेतु अनुपयुक्त पाया। 

अंत में वे विष्णुलोक पहुंचे। विष्णुजी शेष शय्या पर लेटे हुए थे और उनकी दृष्टि भृगु पर नहीं जा पाई। भृगु ऋषि ने आवेश में आकर विष्णु जी के वक्ष पर ठोकर मार दी। अपेक्षा के विपरीत विष्णु जी ने अत्यंत विनम्र होकर उनका पांव पक़ड लिया और नम्र वचन बोले- हे ऋषिवर! आपके कोमल पांव में चोट तो नहीं आई? 

विष्णुजी के व्यवहार से प्रसन्न भृगु ऋषि ने यज्ञफल का सर्वाधिक उपयुक्त पात्र विष्णुजी को घोषित किया। उस घटना की साक्षी विष्णुजी की पत्‍‌नी लक्ष्मीजी अत्यंत क्रुद्व हो गई कि विष्णुजी का वक्ष स्थान तो उनका निवास स्थान है और वहां धरतीवासी भृगु को ठोकर लगाने का किसने अधिकार दिया? 

उन्हें विष्णुजी पर भी क्रोध आया कि उन्होंने भृगु को दंडित करने की अपेक्षा उनसे उल्टी क्षमा क्यों मांगी? परिणामस्वरूप लक्ष्मीजी विष्णुजी को त्याग कर चली गई। विष्णुजी ने उन्हें बहुत ढूंढा किन्तु वे नहीं मिलीं।

अंतत: विष्णुजी ने लक्ष्मी को ढूंढते हुए धरती पर श्रीनिवास के नाम से जन्म लिया और संयोग से लक्ष्मी ने भी पद्मावती के रूप में जन्म लिया। घटनाचक्र ने उन दोनों का अंतत: परस्पर विवाह करवा दिया। सब देवताओं ने इस विवाह में भाग लिया और भृगु ऋषि ने आकर एक ओर लक्ष्मीजी से क्षमा मांगी तो साथ ही उन दोनों को आशीर्वाद प्रदान किया।

लक्ष्मीजी ने भृगु ऋषि को क्षमा कर दिया किन्तु इस विवाह के अवसर पर एक अनहोनी घटना हुई। विवाह के उपलक्ष्य में लक्ष्मीजी को भेंट करने हेतु विष्णुजी ने कुबेर से धन उधार लिया जिसे वे कलियुग के समापन तक ब्याज सहित चुका देंगे।

 ऐसी मानता है कि जब भी कोई भक्त तिरूपति बालाजी के दर्शनार्थ जाकर कुछ चढ़ाता है तो वह न केवल अपनी श्रद्धा भक्ति अथवा आर्त प्रार्थना प्रस्तुत करता है अपितु भगवान विष्णु के ऊपर कुबेर के ऋण को चुकाने में सहायता भी करता है। अत: विष्णुजी अपने ऐसे भक्त को खाली हाथ वापस नहीं जाने देते हैं।

जिस नगर में यह मंदिर बना है उसका नाम तिरूपति है और नगर की जिस पहाड़ी पर मंदिर बना है उसे तिरूमला (श्री+मलय) कहते हैं।

 तिरूमला को वैंकट पहाड़ी अथवा शेषांचलम भी कहा जाता है। यह पहड़ी सर्पाकार प्रतीत होती हैं जिसके सात चोटियां हैं जो आदि शेष के फनों की प्रतीक मानी जाती हैं। इन सात चोटियों के नाम क्रमश: शेषाद्रि, नीलाद्रि, गरू़डाद्रि, अंजनाद्रि, वृषभाद्रि, नारायणाद्रि और वैंकटाद्रि हैं।

तिरुपति बालाजी मंदिर के यह ग्यारह सच आप नहीं जानते हैं!!!!!!

देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में तिरुपति बालाजी मंदिर अत्यंत प्रसिद्ध है। कई बड़े उद्योगपति, फिल्म सितारे और राजनेता यहां अपनी उपस्थिति देते हैं क्योंकि उनके चमत्कारों की कई कथाएं प्रचलित हैं। आइए जानें उनके ग्यारह आश्चर्यजनक चमत्कार.... 

1. मुख्यद्वार के दाएं और बालाजी के सिर पर अनंताळवारजी के द्वारा मारे गए निशान हैं। बालरूप में बालाजी को ठोड़ी से रक्त आया था, उसी समय से बालाजी के ठोड़ी पर चंदन लगाने की प्रथा शुरू हुई।
 
2. भगवान बालाजी के सिर पर आज भी रेशमी बाल हैं और उनमें उलझने नहीं आती और वह हमेशा ताजा लगते है।
 
3. मंदिर से 23 किलोमीटर दूर एक गांव है, उस गांव में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध है। वहां पर लोग नियम से रहते हैं। वहां की महिलाएं ब्लाउज 
 
नहीं पहनती। वहीं से लाए गए फूल भगवान को चढ़ाए जाते हैं और वहीं की ही अन्य वस्तुओं को चढाया जाता है जैसे- दूध, घी, माखन आदि।
 
4. भगवान बालाजी गर्भगृह के मध्य भाग में खड़े दिखते हैं मगर वे दाई तरफ के कोने में खड़े हैं बाहर से देखने पर ऎसा लगता है।
 
5. बालाजी को प्रतिदिन नीचे धोती और उपर साड़ी से सजाया जाता है।
 
6. गृभगृह में चढ़ाई गई किसी वस्तु को बाहर नहीं लाया जाता, बालाजी के पीछे एक जलकुंड है उन्हें वहीं पीछे देखे बिना उनका विसर्जन किया जाता है।
 
7. बालाजी की पीठ को जितनी बार भी साफ करो, वहां गीलापन रहता ही है, वहां पर कान लगाने पर समुद्र घोष सुनाई देता है।
 
8. बालाजी के वक्षस्थल पर लक्ष्मीजी निवास करती हैं। हर गुरुवार को निजरूप दर्शन के समय भगवान बालाजी की चंदन से सजावट की जाती है उस 
 
चंदन को निकालने पर लक्ष्मीजी की छबि उस पर उतर आती है। बाद में उसे बेचा जाता है।
 
9. बालाजी के जलकुंड में विसर्जित वस्तुए तिरूपति से 20 किलोमीटर दूर वेरपेडु में बाहर आती हैं।
 
10. गर्भगृह मे जलने वाले चिराग कभी बुझते नही हैं, वे कितने ही हजार सालों से जल रहे हैं किसी को पता भी नही है। 
 
11. बताया जाता है सन् 1800 में मंदिर परिसर को 12 साल के लिए बंद किया गया था। किसी एक राजा ने 12 लोगों को मारकर दीवार पर लटकाया था उस समय विमान में वेंकटेश्वर प्रकट हुए थे ऎसा माना जाता है।

जानिये प्रसिद्ध मंदिर तिरुपति बालाजी के लड्डू का रहस्य !!!!!!

तिरुपति में मौजूद बालाजी का मंदिर पूरी दुनिया में मशहूर है, बाबा के दर्शन के लिए आम लोगों से लेकर दुनिया भर के अमीर लोग यहां दर्शक को आते हैं। जितना खास ये मंदिर है उतना ही खास है यहां पर प्रसाद के रूप में मिलने वाला मंदिर। आखिर ये लड्डू क्यों इतना खास है हम आपको बताते हैं उसकी कहानी।

1. प्रसाद में मिलने वाले इस लड्डू का इतिहास 300 सालों से भी पुराना है। कहा जाता है कि पहली बार 2 अगस्त 1715 में इस लड्डू को प्रसाद के तौर पर दिया गया था, उसके बाद ये लड़्डू इस मंदिर का खास प्रसाद बन गया।    
2. इस लड्डू को बनाने में आटा, चीनी, घृत, इलायची और मेवे आदि का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाद इन्हें वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा के दौरान भगवान को अर्पित किया जाता है।                                                                                              

3. इस लड्डू की कीमत की कुछ खास ज्यादा नहीं है। साथ ही ये कई दिनों तक चलता है, इसलिए यहां आने वाला हर शख्स इस लड्डू को यहां से खरीदकर जरूर ले जाता है।                                                                                                      

4. इस लड्डू को बनाने के लिए भी एक खास जगह है, जहां हर शख्स के जाने की इजाजत नहीं हैं। इस लड्डू को बनाने के लिए रसोईया भी खास है। एक दिन में करीब 3 लाख लड्डू तैयार किए जाते हैं और भगवान को प्रसाद में रोज ताजे लड्डू ही चढ़ाए जाते हैं।       
                                                                                       
5. यहां मिलने वाले लड्डू का जो स्वाद है हो आपको दुनिया में कही भी नहीं मिलेगा।