Monday, May 25, 2020

महाभारत के वो 5 श्राप जो जिनका प्रभाव आज भी इस धरती पर है |

ये हैं महाभारत के वो 5 श्राप जो जिनका प्रभाव आज भी इस धरती पर है

          वैसे तो हिन्दू धर्म ग्रंथो में कई सारे श्राप का वर्णन किया गया है इतना ही नहीं हर श्राप के पीछे कोई न कोई कारण छुपा था। कई श्राप के पीछे संसार का कल्‍याण छिपा होता है। आज ऐसे ही 5 श्रापों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इतिहास में कुछ महत्‍वपूर्ण योगदान रहा है लेकिन इनका प्रभाव अभी भी देख सकते है।

1.   श्रृंगी ऋषि का परीक्षित को श्राप :-

       पाडंवों ने स्‍वर्गलोक जाने से पहले अपना सारा राज पाठ अभिमन्‍यु के बेटे परीक्षित को दान दे दिया बताया जाता है कि राजा परीक्षित के शासन काल में सभी प्रजा सुखी थी। एक बार की बात है राजा परीक्षित वन वन में खेलने गए थें तभी उन्हें शमीक नामक ऋषि मिले जो मौन व्रत धारण कर अपनी तपस्या में लीन थे तभी परीक्षित उनसे कई बार बोलने का प्रयास करते हैं लेकिन उनके न बोलने से उन्‍हे गुस्‍सा आ गया और उन्होंने ऋषि के गले में एक मारा हुआ सांप डाल दिया। जब ये बात ऋषि शमीक के पुत्र श्रृंगी को पता चली तो उन्होंने राजा परीक्षित को श्राप दे दिया की आज से सात दिन बाद राजा परीक्षित की मृत्यु तक्षक नाग के डसने से हो जायेगी। आपको बता दें राजा परीक्षित के जीवित रहते इस पृथ्‍वी पर कलयुग हावी नहीं हो सकता था इसलिए उनके मरते ही कलयुग पूरी पृथ्वी पर हावी हो गया।


2.    श्रीकृष्ण का अश्वत्थामा को श्राप:-

        जैसा कि हम सब जानते हैं कि महाभारत युद्ध के अंत में अश्वत्थामा ने पाण्डव पुत्रों का धोखे से वध कर दिया, तब अश्वत्थामा का पीछा करते हुए पाण्डव भगवान श्रीकृष्ण के साथ महर्षि वेदव्यास के आश्रम तक पहुंच गए। लेकिन उसके बाद अश्वत्थामा ने ब्रह्मास्त्र से पाण्डवों पर वार किया। ये देख अर्जुन ने भी अपना ब्रह्मास्त्र छोड़ा। तभी महर्षि व्यास ने इन दोनों अस्त्रों को टकराने से रोक लिया। इन दोनों को महर्षि व्‍यास ने अपने अस्‍त्र लेने को वापस कहा लेकिन अश्‍वत्‍थामा को यइस विद्या का ज्ञान नहीं था जिसके लिए उसने अपने अस्त्र की दिशा बदलकर अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ की ओर कर दी। इससे भगवान श्रीकृष्ण क्रोधित होकर अश्वत्थामा को श्राप दिया कि तुम तीन हजार वर्ष तक इस पृथ्वी पर भटकते रहोगे और तुम यहां रहकर भी किसी से बातचीत नहीं कर पाओगे पशु के समान वन में रहोगे।


3.  माण्डव्य ऋषि का यमराज को श्राप :-

           महाभारत में मांडव्य ऋषि का वर्णन किया गया है। बताया गया है कि एक बार राजा ने गलती से अपने सैनिकों को ऋषि मांडव्य को शूली में चढ़ाने का श्राप दिया। लेकिन जब शूली पर लटकने के बाद भी ऋषि के प्राण नहीं गए तो राजा को अपनी भूल का अहसास हुआ तथा उन्होंने ऋषि मांडव्य को शूली से उतरवाया तथा अपनी गलती की क्षमा मांगी। जिसके बाद ऋषि ने यमराज से अपनी सजा का कारण पूछा और कारण था कि ऋषि जब 12 वर्ष के थे तो आपने एक छोटे से कीड़े के पूछ में सीक चुभाई थी। ये कारण जानकर ऋषि को बहुत दुख पहुंचा जिससे अाहत होकर उन्‍होंने यमराज को श्राप दे दिया तुम शुद्र योनि में दासी के पुत्र के रूप में जन्म लोगे। माण्डव्य ऋषि के इस श्राप के कारण यमराज को विदुर के रूप में जन्म लेना पडा।


4.   उर्वशी का अर्जुन को श्राप:-

        ऐसा बताया जाता है कि एक बार अर्जुन दिव्यास्त्र पाने के लिए स्वर्ग लोक गया वहां उर्वशी नाम की एक अप्सरा उन पर आकर्षित हो गई। जब उर्वशी ने यह बात अर्जुन को बताई तो जवाब में अर्जुन ने उर्वशी को अपनी माता के समान बताया। इस बात पर उर्वशी को गुस्‍सा आ गया और उन्होंने अर्जुन से कहा की आखिर तुम क्यों नपुंसक की तरह बात क़र रहे हो, मैं तुम्हे श्राप देती हु की तुम नपुंसक हो जाओ तथा स्त्रियों के बीच तुम्हे नर्तक बन क़र रहना पड़े। इस श्राप के कारण ही अर्जुन वनवास के समय नर्तिका का वेश धारण कर कौरवों के नजरो से बच गए।


5. युधिस्ठीर  ने दिया था महिलाओं को यह श्राप:-

       बताया जाता है कि महाभारत का युद्ध जब समाप्त हो गया तो माता कुंती ने पांडवों से एक रहस्य बताया की कर्ण उनका भाई था। इस बात को सुनकर पांडव अत्‍यंत दुखी हो जाते हैं। युधिस्ठीर ने विधि-विधान पूर्वक कर्ण का अंतिम संस्कार किया और उसी क्षण उन्होंने समस्त स्त्री जाती को यह श्राप दे दिया जिसका प्रभाव आज भी है इसी कारण कोई भी स्त्री किसी भी प्रकार की बात को छुपा नहीं पाती।


                                                                       *   *    *    *   *

Inspired and Shared from the Historical Collection @ UrHarry

असली धर्म इंसानियत है !

सूचना देने वाले को 40 हजार का ईनाम

  🙏अंत तक जरूर पढ़ें🙏
 गोपाल सिंह एक सेवानिवृत अध्यापक हैं। 
सुबह दस बजे तक ये एकदम स्वस्थ प्रतीत हो रहे थे। शाम के सात बजते- बजते तेज बुखार के साथ-साथ वे सारे लक्षण दिखायी देने लगे, जो एक कोरोना पॉजीटिव मरीज के अंदर दिखाई देते हैं।

परिवार के सदस्यों के चेहरों पर खौफ़ साफ़ दिखाई पड़ रहा था ।

उनकी चारपाई घर के एक पुराने बड़े से बाहरी कमरे में डाल दी गयी, जिसमें इनके पालतू कुत्ते "मार्शल" का बसेरा है।

गोपाल जी कुछ साल पहले एक छोटा सा घायल पिल्ला सड़क से उठाकर लाये थे और अपने बच्चे की तरह पालकर इसको नाम दिया "मार्शल"।

इस कमरे में अब  गोपाल जी, उनकी चारपाई और उनका प्यारा मार्शल हैं।

दोनों बेटों -बहुओं ने दूरी बना ली और बच्चों को भी पास ना जानें के निर्देश दे दिए गयेl

सरकार द्वारा जारी किये गये नंबर पर फोन कर के सूचना दे दी गयी।

खबर मुहल्ले भर में फैल चुकी थी, लेकिन मिलने कोई नहीं आया।

साड़ी के पल्ले से मुँह लपेटे हुए, हाथ में छड़ी लिये पड़ोस की कोई एक बूढी अम्मा आई और गोपाल जी की पत्नी से बोली - "अरे कोई इसके पास दूर से खाना भी सरका दो, वे अस्पताल वाले तो इसे भूखे को ही ले जाएँगे उठा के।"

अब प्रश्न ये था कि उनको खाना देने के लिये कौन जाए ?

बहुओं ने खाना अपनी सास को पकड़ा दियाl

अब गोपाल जी की पत्नी के हाथ, थाली पकड़ते ही काँपने लगे, पैर मानो खूँटे से बाँध दिये गए हों।

इतना देखकर वह पड़ोसन बूढ़ी अम्मा बोली- "अरी तेरा तो पति है, तू भी ........। मुँह बाँध के चली जा और दूर से थाली सरका दे, वो अपने आप उठाकर खा लेगा।"

सारा वार्तालाप  गोपाल जी चुपचाप सुन रहे थे, उनकी आँखें नम थी और काँपते होठों से उन्होंने कहा कि-

"कोई मेरे पास ना आये तो बेहतर है, मुझे भूख भी नहीं है।"

इसी बीच एम्बुलेंस आ जाती है और गोपाल जी को एम्बुलेंस में बैठने के लिये बोला जाता है।

गोपाल जी घर के दरवाजे पर आकर एक बार पलटकर अपने घर की तरफ देखते हैं।

पोती -पोते प्रथम तल की खिड़की से मास्क लगाए दादा को निहारते हुए और उन बच्चों के पीछे सर पर पल्लू रखे उनकी दोनों बहुएँ दिखाई पड़ती हैं।

घर के दरवाजे से हटकर बरामदे पर, दोनों बेटे काफी दूर अपनी माँ के साथ खड़े थे।

विचारों का तूफान  गोपाल जी के अंदर उमड़ रहा था।

उनकी पोती ने उनकी तरफ हाथ हिलाते हुए टाटा एवं बाई बाई कहा।

एक क्षण को उन्हें लगा कि 'जिंदगी ने अलविदा कह दिया।'

गोपाल जी की आँखें लबलबा उठी।

उन्होंने बैठकर अपने घर की देहरी को चूमा और एम्बुलेंस में जाकर बैठ गये।

उनकी पत्नी ने तुरंत पानी से भरी बाल्टी घर की उस देहरी पर उलेड दी, जिसको गोपाल चूमकर एम्बुलेंस में बैठे थे।

इसे तिरस्कार कहो या मजबूरी, लेकिन ये दृश्य देखकर कुत्ता भी रो पड़ा और उसी एम्बुलेंस के पीछे - पीछे हो लिया, जो गोपाल जी को अस्पताल लेकर जा रही थी।

गोपाल जी अस्पताल में 14 दिनों के अब्ज़र्वेशन पीरियड में रहे।

उनकी सभी जाँच सामान्य थी। उन्हें पूर्णतः स्वस्थ घोषित करके छुट्टी दे दी गयी।

जब वह अस्पताल से बाहर निकले तो उनको अस्पताल के गेट पर उनका कुत्ता मार्शल बैठा दिखाई दिया ।

दोनों एक दूसरे से लिपट गये। एक की आँखों से गंगा तो एक की आँखों से यमुना बहे जा रही थी।

जब तक उनके बेटों की लम्बी गाड़ी उन्हें लेने पहुँचती, तब तक वो अपने कुत्ते को लेकर किसी दूसरी दिशा की ओर निकल चुके थे।

उसके बाद वो कभी दिखाई नहीं दिये।

आज उनके फोटो के साथ उनकी गुमशुदगी की खबर छपी हैl

अखबार में लिखा है कि सूचना देने वाले को 40 हजार का ईनाम दिया जायेगा।

40 हजार - हाँ पढ़कर ध्यान आया कि इतनी ही तो मासिक पेंशन आती थी उनकी, जिसको वो परिवार के ऊपर हँसते गाते उड़ा दिया करते थे।

एक बार गोपाल जी के जगह पर स्वयं को खड़ा करोl

कल्पना करो कि इस कहानी में किरदार आप हो।

आपका सारा अहंकार और सब मोह माया खत्म हो जाएगा।

इसलिए मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि कुछ पुण्य कर्म कर लिया कीजिए l

जीवन में कुछ नहीं है l

कोई अपना नहीं है l

जब तक स्वार्थ है, तभी तक आपके सब हैं।

जीवन एक सफ़र है, मौत उसकी मंजिल है l

मोक्ष का द्वार कर्म है।

यही सत्य है ।

शिक्षा: आत्म चिंतन..

हे कोरोना, तू पूरी दुनिया में मौत का तांडव कर रहा है पर सचमुच में, तूने जीवन का सार समझा दिया है, 

" अमीर-गरीब, छोटा-बड़ा, स्त्री-पुरुष, धर्म-जाति, क्षेत्र-देश, राज़ा-रंक, कोई भेदभाव नहीं, सब एक समान हैं!

असली धर्म इंसानियत है! निस्वार्थ भाव से, निष्काम कर्म, सच्चाई, ईमानदारी, निर्मल प्रेम, मधुर वाणी, सद्भाव, भाईचारा, परोपकार करना ही सर्वश्रेष्ठ है

Hard times are the True Teacher and Barometer of any Relation !!
Inspired stories based on Truth & Faith @ UrHarry 

True But Amazing to Know - Why Everybody needs Old People ?

Why should companies recruit people over 60 for senior and responsible positions ?

Because they are more productive than those below 60 !

A massive study in America has found that the most productive age in a man's life is 60-70,

From 70-80 is the 2nd most productive age.

The 3rd most productive age is 50-60.

The average age of a Nobel Prize winner is 62.
 
The average age of a CEO in a Fortune 500 company is 63.

The average age of the pastors of the 100 biggest churches in America is 71.

The average age of Pope is 76


This tells us somehow

God has designed that the best years of your life are 60-80 !


IT IS WHEN YOU DO YOUR BEST WORK.


A study published in NEJM found that at 60 you reach your peak of potential and continue up to 80 !

So, if you are between 60-70, or 70-80, you have the best and second best years of your life with you !


Source:
New England Journal of Medicine: 70.389 (2018)

Inspired & Collected in Infopedia @ urHarry

Sunday, May 10, 2020

kabhi socha na tha, aise bhi din ayenge

kabhi socha na tha aise bhi din ayenge


fursat bhi hogi 
par jashn mana na payenge

chuttiyan to hogi
par mana nahi payenga 

ice cream ka mausam bhi hoga 
par kha nahi payenga

hot summer bhi hoga
par chilled wali CHEERS na kar payenga

raste khule honge 
pak kahin ja nahi payenga

jo dor hai
unhe apne paas bula nahi payenge

jo paas hai 
unse gale bhi na mil payenge

jo ghar lautne ke rah dekhte hai
woh ghar main hi band ho jayenge

kya hai tarik kaun sa hai war
yeh bhi bhul jayenge
calendar kuch arse ke liye bekar ho jayenge

saaf ho jayegi hawa
par chain ki saas na le payenge

nahi dikhegi koi muskurahat
chehre sare mask se jo dhak jayenge 

jo khud ko samajhte the badshah
aaj woh bhi madad ke liye haath phailayenge

socha na tha, 
aise bhi din ayenge

Inspired but True on Covid 19

From the Collection of UrHarry

Monday, May 4, 2020

कितनी बेबस है यह अर्थव्यवस्था सारी !!


कितनी बेबस है यह अर्थव्यवस्था सारी

कोई ज़रूरतों  के बहाने से
कुछ सेलिब्रेशन को मनाने में
भूल खुशियों के असली मायने
सिर्फ इसका साथ चाहता है

कोई अपने नापाक मनसूबे
इसके बलबूते मनवाना चाहता है
वो फिर एक बार
दारु बंदी के खिलाफ जाना चाहता है

वो जो कल मुफ्त राशन में सबसे आगे थे,
विडंबना तो देखो ,
आज वही ठेको की कतारो में खड़े थे

देख के ये छोटा सा मंज़र
अनायास ही दिल में ख्याल आया
कितनी बेबस है यह अर्थव्यवस्था हमारी
एक हाथ से देने की, और दूसरे हाथ से लेने की !

लाड़लो को तो दुनिया ने बिगड़ते देखा
हमने तो पापा की परियों को भी
शराब की पंक्तियों में झगड़ते देखा,
तक़लीफ तो होगी दिल ही दिल में,
चूँकि, लड़के तो मनचले थे और ना उनमे कोई कायदा है
पर बेटियों पर सदा से भरोसे और जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा है
गर उन्हें भी बिखरते हुए देखे,
इसमें से खोने की तकलीफ, तुम ही कहो किसकी ज्यादा है !





From the Collection of UrHarry 

Saturday, May 2, 2020

बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना !!

बेगानी शादी में , कभी अब्दुल्ला दीवाना था,
आज हर मौका बेगाना है, और हर शख्स की अब्दुल्ला सी कहानी है

एक तरफ, कोई घर में खौफ से है,
तो दूसरी ओर, किसी को जमात से परेशानी है,
मौसम भी खुशनुमा है, धरती की रंगत अब कुछ निराली है
जीव जगत भी हैरान है, की आखिर ये किसकी मेहरबानी है,
के आज हर मौका बेगाना है, और हर शख्स की अब्दुल्ला सी कहानी है

ना  अब मज़हब की समस्या है, ना तख्तोताज की रंगबाज़ी है
ना कोई पक्ष है ना कोई विपक्ष है, सब से ऊपर एक बीमारी है
इस बेहरुपीये दुश्मन से, अब हर किसी की परेशानी है
अब हर मौका बेगाना है, और हर शख्स की एक-सी कहानी है 

अब हर शौक खुल के खिल रहा है, अपने आँगन फुलवारी में,
अब हर हुनर निखर रहा है, दूसरी दुनिया के परिसर में,
फर्क सिर्फ इतना है, पहले भौतिक दीवारें थी
अब आभासी दुनिया के दायरे विस्तार बढ़ा रही है
नए दौर का, ये नया चलन , जीने के अनोखे गुर सीखा रही है 
पहले कुछ मौके अनजान थे ,और हर क्षण एक नयी कहानी है 

बेगानी शादी में , कभी अब्दुल्ला दीवाना था,
आज हर मौका बेगाना है, और हर शख्स की अब्दुल्ला सी कहानी है

- Touching upon the impact left by Covid

From UrHarry Collection on Life at Lockdown