Monday, May 4, 2020

कितनी बेबस है यह अर्थव्यवस्था सारी !!


कितनी बेबस है यह अर्थव्यवस्था सारी

कोई ज़रूरतों  के बहाने से
कुछ सेलिब्रेशन को मनाने में
भूल खुशियों के असली मायने
सिर्फ इसका साथ चाहता है

कोई अपने नापाक मनसूबे
इसके बलबूते मनवाना चाहता है
वो फिर एक बार
दारु बंदी के खिलाफ जाना चाहता है

वो जो कल मुफ्त राशन में सबसे आगे थे,
विडंबना तो देखो ,
आज वही ठेको की कतारो में खड़े थे

देख के ये छोटा सा मंज़र
अनायास ही दिल में ख्याल आया
कितनी बेबस है यह अर्थव्यवस्था हमारी
एक हाथ से देने की, और दूसरे हाथ से लेने की !

लाड़लो को तो दुनिया ने बिगड़ते देखा
हमने तो पापा की परियों को भी
शराब की पंक्तियों में झगड़ते देखा,
तक़लीफ तो होगी दिल ही दिल में,
चूँकि, लड़के तो मनचले थे और ना उनमे कोई कायदा है
पर बेटियों पर सदा से भरोसे और जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा है
गर उन्हें भी बिखरते हुए देखे,
इसमें से खोने की तकलीफ, तुम ही कहो किसकी ज्यादा है !





From the Collection of UrHarry 

No comments:

Post a Comment